बुलंदशहर, मार्च 16 -- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खुर्जा में कार्रवाई करते हुए उसके अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया है। छापेमारी के दौरान सेंटर पर रेडियोलॉजिस्ट की जगह एक टेक्नीशियन अल्ट्रासाउंड करता हुआ पाया गया। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित अन्य चिकित्सा केंद्रों में हड़कंप मच गया है। नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार 12 मार्च को जंक्शन रोड स्थित एक हॉस्पिटल पर पहुंची। टीम ने जब अल्ट्रासाउंड कक्ष की जाँच की, तो वहाँ कोई विशेषज्ञ डॉक्टर (रेडियोलॉजिस्ट) मौजूद नहीं था। टीम को देख अस्पताल प्रबंधन में खलबली मच गई। जांच में सामने आया कि नियमों का उल्लंघन कर एक टेक्नीशियन द्वारा मरीजों की जांच की जा रही थी। नियमानुसार बिना रेडियोलॉजिस्ट के अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन पूरी तरह अवैध है। प...