रुद्रपुर, अप्रैल 29 -- मयंक त्यागी, किच्छा। स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण में क्षेत्र के अल्ट्रासाउंड केंद्रों, सीएचसी, निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में कई खामियां पाई गईं। टीम ने बिना रेडियोलॉजिस्ट संचालित हो रही सीएचसी समेत सात अल्ट्रासाउंड मशीनों को अस्थायी रूप से सील कर दिया। वहीं दो क्लीनिक बंद करा चार को नोटिस जारी किया गया। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने सीएचसी, अल्ट्रासाउंड केंद्रों और क्लीनिकों में छापेमारी की, जिससे हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान कार्रवाई एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण के दौरान छत्रपति साहू जी महाराज हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध न होने पर अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी। इसके अलावा सीएचसी, गुप्ता अल्ट्रासाउंड सेंटर, बाठला हॉस्पिटल, ओम इमेजिंग अल्ट्रासाउंड सेंटर, किशोर हॉस्पिटल और ...