बलरामपुर, मार्च 9 -- उतरौला, संवाददाता। तहसील क्षेत्र में संचालित कई निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर योग्य रेडियोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। आरोप है कि कई केंद्रों पर बिना डिग्री या विशेषज्ञता वाले लोग ही अल्ट्रासाउंड जांच कर रहे हैं और मरीजों से मनमाने तरीके से शुल्क वसूला जा रहा है। इससे मरीजों को आर्थिक शोषण के साथ-साथ गलत रिपोर्ट मिलने का खतरा भी बना रहता है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक खुले कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जांच के नाम पर मनमानी वसूली की शिकायतें सामने आती रहती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर पंजीकृत रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं रहते। कई जगहों पर मशीनें तो लगी हैं, लेकिन जांच ऐसे लोग कर रहे हैं जिनके पास आवश्यक योग्यता या अनुमति नहीं है। नियमों के अनुसार अल्ट्र...