बस्ती, मार्च 24 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर क्षेत्र में बभनान, हलुआ बाजार, गौर और अन्य छोटे चौराहों पर अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटर धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि अधिकांश सेंटरों पर कोई रेडियोलॉजिस्ट तैनात नहीं है, बावजूद इसके मरीजों की जांच की जा रही है। सीएचसी गौर के जिम्मे करीब ढाई लाख आबादी के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है, लेकिन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। यही वजह है कि अस्पताल के दोनों गेटों के पास ही निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर तेजी से फल-फूल रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी गौर डॉ. भास्कर यादव ने बताया कि टीम गठित कर क्षेत्र में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान ...