बिना रुपये पेट्रोल भरवाया, सेल्समैन को कार में डालकर ले गए, मारपीट
अलीगढ़, अगस्त 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के धनीपुर मंडी स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात को तेल डलवाने पहुंचे कार सवारों ने सेल्समैन से मारपीट की। आरोप है कि रुपये का भुगतान किए बिना जा रहे कार सवारों को रोकने पर सेल्समैन को कार में डालकर ले गए। फिर मारपीट करते हुए करीब ढाई किलोमीटर दूर जाकर हाईवे पर छोड़ा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। धनीपुर मंडी पर कुमार सर्विस स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। यहां के मैनेजर जसवंत सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। उनके अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार पंप पर तेल डलवाने आई थी। इसमें तीन लोग सवार थे। युवकों ने करीब 3600 रुपये में गाड़ी का टैंक फुल कराया। फिर ऑनलाइन पेमेंट फेल होने की बात कहते रहे। इस बीच गाड़ी को आग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.