कुशीनगर, मई 18 -- कुशीनगर। पटहेरवा क्षेत्र की एक महिला ने पड़ोसी गांव के तीन व्यक्तियों पर बिना रुपये दिए ही पति के हिस्से की भूमि रजिस्ट्री कराकर उसे गायब करने की आरोप लगाते हुये न्यायालय में वाद दाखिल किया है। न्यायालय के आदेश पर इनके विरुद्ध धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पीड़ित अमलावती देवी (40) पत्नी धर्मेंद्र निवासी बेईली थाना पटहेरवा (तत्कालीन) ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के न्यायालय प्रकीर्णवाद दाखिल कर बताया है कि उसके पति मंदबुद्धि व अशिक्षित थे। उन्हें बहला-फुसलाकर पड़ोसी गांव अमवा श्रीदुबे थाना पटहेरवा के रामआशीष गोड़, हरेंद्र गोड़ व राकेश द्विवेदी ने उनके हिस्से की भूमि बिना किसी प्रतिफल या धन उपलब्ध कराए साजिश व षडयंत्र कर 29 दिसंबर 2020 को रजिस्ट्री करवा लिये। उसी समय से उसके पति गायब हैं। इधर बैनामा लिये...