वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी । मुम्बई (सीएसएमटी) से बनारस जा रही महानगरी एक्सप्रेस में शनिवार को कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर-4 से गुजरते समय चेनपुलिंग हो गई। इस दौरान हड़बड़ाहट में उतर रहे कई यात्री गिरने से बचे। जल्दबाजी में यात्रियों ने अपना सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया। उतरने के दौरान यात्रियों में धक्का-मुक्की भी हुई। 10 मिनट बाद यह ट्रेन बनारस के लिए रवाना हुई। दरअसल, पहले वाराणसी जंक्शन (कैंट) से मुम्बई जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस का टर्मिनल परिवर्तित हो गया है। शनिवार से यह गाड़ी बनारस से रवाना होने लगी। कैंट स्टेशन पर इसका स्टॉपेज खत्म कर दिया गया है। मुम्बई से आने वाली गाड़ी संख्या-22177 भोर में 3.39 बजे कैंट के प्लेटफॉर्म नम्बर-4 से गुजरने लगी। इसी दौरान कई यात्रियों ने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया तो किसी ने चेनपुलिंग भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.