करनाल, जनवरी 20 -- नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है, यूं कहें तो राहत देने वाली खबर है। अब हरियाणा के करनाल जिले में स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर अब टोल टैक्स भरने के लिए वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा। यहां पर ऑटोमैटिक टोल कट जाएगा। बताया जा रहा है कि बसताड़ा टोल प्लाजा पर मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) सिस्टम लगभग तैयार है। यह भारत का दूसरा ऐसा हाईटेक टोल प्लाजा होगा, जहां ऑटोमैटिक टोल कट जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, यह व्यवस्था उच्च-प्रदर्शन वाले रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) रीडर और स्वचालित नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरों के जरिए FASTag और वाहन पंजीकरण संख्या (VRN) का उपयोग करके बिना रुकावट इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह को संभव बनाएगी। बसताड़ा टोल प्रबंधक मुकेश शर्मा ने बताया कि उपकरणों की स्थापना का काम चल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.