शाहजहांपुर, जून 12 -- तिलहर, संवाददाता। नाबालिग से यौन शोषण के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों की गिरफ्तारी के चार दिन बाद भी उन्हें कोर्ट में पेश नहीं किया गया। बिना रिमांड पुलिस हिरासत में रखने पर तिलहर सीओ की कार्यशैली पर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने लगभग आठ वर्ष पहले शादी समारोह में मिले अतीक ने खुद को आरव बताकर उससे दोस्ती की थी। अब नाबालिग हो चुकी लड़की ने आरोप लगाया है कि आरव ने नजरपुर मोहल्ला स्थित एक मकान में ले जाकर उससे संबंध बनाएं। उसका वीडियो बना लिया। इस दौरान युवक के समुदाय विशेष का होने का खुलासा होने पर लड़की द्वारा विरोध करने पर उसे अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण किए जाने लगा। धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। मामले में पीड़िता ने धर्मपुर कंजा गा...