कुशीनगर, दिसम्बर 6 -- कुशीनगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर जिला गन्ना अधिकारि हुदा सिद्दीकी ने जिले के समस्त प्रधान गन्ना प्रबन्धक चीनी मिल समेत पिपराइच व गड़ौरा महराजगंज के जिम्मेदारों को आदेश दिया है कि समस्त गन्ना ढुलाई वाहनों (ट्रैक्टरों, ट्राली, ट्रक) आदि पर रिफ्लेक्टर पट्टी व टेप लगाना हर हाल में सुनिश्चित करें। इससे कि मार्ग दुर्घटना आदि पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने निर्देशित किया है कि चीनी मिल गेट के नोटिस बोर्ड व वाह्य क्रय केन्द्रों पर रिफ्लेक्टर नहीं तो, गन्ना तौल नहीं तथा जिस वाहन पर रिफ्लेक्टर पट्टी व टेप नहीं लगा हो उस वाहन पर रिफ्लेक्टर पट्टी व टेप लगाने के बाद ही गन्ना तौल किया जाये। इसके लिए सभी क्रय केन्द्र व मिल गेट पर रिफ्लेक्टर टेप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाये। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.