रामपुर, मई 30 -- नोडल अधिकारी देवेश चौधरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना रजिस्ट्रेशन के नगर में चल रहें चार अस्पतालों को शुक्रवार को चार अस्पतालो को भी सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर में अवैध तरीके से चल रहें अस्पतालों पर सील लगाने की कार्रवाईं करने से नगर सहित क्षेत्र के अस्पताल संचालकों में खलबली मच गई है। शुक्रवार को नोडल अधिकारी डाक्टर देवेश के नेतृत्व में अभियान चलाया गया जिसमें बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहें अवैध अस्पतालों पर शिकंजा कसा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झंडा चौक स्थित अस्पताल, नया मीना बाजार झंडा चौक के पास स्थित जच्चा बच्चा अस्पताल, मोहल्ला तन्डोला स्थित नव जात शिशु का अस्पताल, मुरादाबाद मार्ग बदली स्थित नर्सिंग होम सहित चार अस्पताल को अवैध तरीके से संचालन करने पर सील किया गया है। अस्पता...