गाजीपुर, मार्च 26 -- बहादुरगंज। नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। जूनियर इंजीनियर विवेक खरवार ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय-समय पर अपने स्मार्ट मीटर को रिचार्ज कराकर ही बिजली का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर प्रणाली पारदर्शिता और बिजली खपत को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लागू की गई है। बिना रिचार्ज बिजली उपयोग करने पर उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जेई ने यह भी कहा कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता अपनी बिजली खपत का पूरा विवरण आसानी से देख सकते हैं, जिससे गलत बिल की समस्या से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमों का पालन करने और विभाग का सहयोग करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.