बिना रायल्टी के पकड़ा बोल्डर लदा डंपर, किया सीज
गंगापार, मई 28 -- जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार की देर रात भटौती कोहड़ार मार्ग पर एसडीएम नीलम उपाध्याय ने बिना रायल्टी के जा रहे एक डंपर बोल्डर को पकड़ लिया, खनन अधिकारी से बात कर सीज करवा दिया। कोतवाल मेजा दीनदयाल सिंह के साथ औचक निरीक्षण पर निकली एसडीएम सबसे पहले मेजा भटौती कोहड़ार मार्ग पर कोनिया मोड़ के पास पहुंची तो वहां पर कई डंपर बोल्डर लदे खड़े थे, सभी के कागजात चेक किए गए तो एक डंपर की रायल्टी नहीं मिली। लगभग दो घंटे तक उक्त मार्ग पर चेंकिग कर एसडीएम लौट गई। इस दौरान क्रशर प्लांट से ओवर लोड गिट्टी व बोल्डर लेकर सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों में हड़कम्प की स्थिति रही। यह भी पढ़ें- असर: एसडीएम, एआरटीओ, पुलिस एवं खनन विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान तीन दिनों से परिवहन करने वाले वाहनों की चेंकिग अभियान शुरू है, कोतवाल मेजा दीन दयाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.