कौशाम्बी, मई 2 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के पेरई गांव निवासी युवक ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर रुपये लेकर अनियमित तरीके से नया कनेक्शन देने, पुराना मीटर लगाने और रसीद न देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में मामले की शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है।पेरई गांव निवासी राकेश कुमार सोनी ने तहसील दिवस में दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए फरवरी में शाहपुर पेरवा पावर हाउस गया था। वहां मौजूद कैशियर ने उससे पांच हजार रुपये नकद, आधार कार्ड और फोटो लेकर कनेक्शन कराने का भरोसा दिया। आरोप है कि कुछ दिन बाद लाइनमैन के जरिये खंभे से केबल जोड़कर कनेक्शन दे दिया गया, लेकिन कोई रसीद नहीं दी गई। बाद में पुराना मीटर लगवाने के नाम पर छह सौ रुपये और लाइनमैन को तीन सौ रुपये दिला दिय...