चित्रकूट, मार्च 23 -- चित्रकूट, संवाददाता। राजापुर कस्बे के लूपलाइन चौराहे पर सोमवार को संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान बिना रवन्ना बालू लदे डंपर को पकड़ने पर मौजूद दो लोगों ने पहुंचकर विरोध जताया। यह दोनो कार सवार मोबाइल फोन से ट्रकों को निकालने के लिए लोकेशन ले रहे थे। विरोध जताने के साथ ही पुलिस टीम के साथ अभद्रता का प्रयास भी किया। जिस पर दोनो को दबोच लिया गया।स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक एमपी त्रिपाठी व राजापुर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता टीम के साथ लूप लाइन चौराहे में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बालू से लदे डंपर को रोककर कागज मांगे गए। चालक कोई वैध कागज नहीं दिखा पाया। टीम ने खान निरीक्षक को फोन के जरिए बुलाया। वैध कागज न होने पर खान निरीक्षक ने डंपर को सीज कर दिया। वहीं मौके पर ही एक कार खड़ी मिली। जिसमें दो संदिग्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.