कौशाम्बी, मार्च 14 -- अवैध खनन और बिना रवन्ना बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को तहसीलदार चायल पुष्पेंद्र गौतम ने अभियान चलाकर तिल्हापुर मोड़ के पास एक डंपर को बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन करते हुए पकड़ा। जांच के दौरान डंपर चालक से बालू से संबंधित रवन्ना व अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सका। इस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए डंपर को सीज कर दिया। सीज की गई गाड़ी को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए पिपरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम ने स्पष्ट किया कि चायल तहसील इलाके में अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की गतिविधियों से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान होता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.