विकासनगर, अप्रैल 9 -- कोतवाली विकासनगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत देर रात सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज कर दिए गए। जबकि एक स्कॉर्पियो बिना रजिस्ट्रेशन के ही 45 हजार किमी चली मिली। जिस पर वाहन को सीज कर दिया। अभियान के दौरान चार वाहनों को सीज किया गया। एसएसपी के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए तेज गति, गलत दिशा में वाहन संचालन, ओवरलोडिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार देर रात विकासनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दिपांशु चौहान निवासी मोहननगर, गाजियाबाद और साहिल शर्मा निवासी रोहिणी, दिल्ली को नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़ा। दोनों को मोटर वाहन अधिनियम तह...