अंबेडकर नगर, मार्च 19 -- और पैथोलॉजी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी है। बिना रजिस्ट्रेशन के संचालन करने वालों को नोटिस देकर रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह और नसीहत दी जा रही है। फिर भी रजिस्ट्रेशन न करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह के शहर के तीन पैथोलॉजी सेंटर को सील कर दिया गया है। सील करने की कार्रवाई गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अवैध रूप से संचालित पैथालॉजी लैब के विरुद्ध अभियान में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान बिना रजिस्ट्रेशन एवं अवैध रूप से संचालित तीन पैथोलॉजी को सील कर दिया। तीनों को पहले रजिस्ट्रेशन कराने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था। तीन दिन में रजिस्ट्रेशन प्रकिया शुरू न करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.