बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चल पाएंगे ई-रिक्शा, अवैध होंगे बाहर
शाहजहांपुर, मई 27 -- शाहजहांपुर। शहर में अवैध और बिना सत्यापन चल रहे ई-रिक्शाओं पर अब सख्ती शुरू हो गई है। सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन और आपराधिक सत्यापन अभियान की शुरुआत कर दी है। इस कार्रवाई के बाद बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शा अब सड़क पर नहीं चल सकेंगे। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय में अभियान का शुभारंभ सीओ यातायात शुभम वर्मा के नेतृत्व में किया गया। यह कार्रवाई डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में शुरू की गई है। शुभम वर्मा ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ई-रिक्शा चालकों का आपराधिक सत्यापन कराना और बिना ड्राइविंग लाइसेंस तथा बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों को प्रतिबंधित करना है, ताकि आमजन में सुरक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.