बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, संचालक पर केस
सासाराम, सितम्बर 3 -- राजपुर, एक संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ. मणि रंजन कुमार ने गुरुवार को राजपुर में छापेमारी कर बिना रजिस्ट्रेशन संचालित दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सील कर दिया। कार्रवाई से अवैध रूप से सेंटर चला रहे संचालकों में हड़कंप मच गया। जांच टीम ने नोखा रोड स्थित शिव शक्ति और राजपुर चौक के बाबुआन मार्केट स्थित यूएन अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की। यूएन सेंटर के संचालक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.