बाराबंकी, मई 10 -- रामनगर। महादेवा कॉरिडोर की जद में आने वाले रजिस्ट्री न हुए मकान व दुकानों का सरकार द्वारा अधिग्रहण किए जाने के पश्चात अब उन्हें ध्वस्त कराया जाना है। एसडीएम रामनगर आनंद तिवारी के निर्देश पर हल्का लेखपाल संतोष कुमार वर्मा द्वारा कॉरिडोर के जद में आने वाले मकान मालिकों को सूचना के लिए मुनादी करा कर सभी से अपील की गई कि जल्द से जल्द अपने मकान को खाली कर दें। क्योंकि मकान को गिरा कर भूमि समतलीकरण के पश्चात कॉरिडोर निर्माण की प्रक्रिया तेजी से प्रगति में लाई जानी है। उम्मीद है कि सोमवार से ध्वस्तीकरण शुरू हो। एक बार फिर से लोधेश्वर महादेव में मुनादी होते ही मकान मालिकों की चिंताएं उनके माथे पर नजर आने लगी है और सभी लोग परेशान नजर आ रहे हैं कि इतनी जल्दी कैसे अपनी गृहस्थी का सामान समेट कर ले जाएंगे। यह भी पढ़ें- बिना रजिस्ट्र...