कानपुर, मार्च 28 -- सरसौल। नर्वल तहसील क्षेत्र में शनिवार को साढ़ क्षेत्र में संचालित मेडिकल सेंटर का एसडीएम नर्वल ने औचक निरीक्षण किया। यहां पर अनियमितताएं मिलने और रजिस्ट्रेशन न होने पर अस्पताल को सील कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम नर्वल विवेक कुमार मिश्र ने गौरव मेडिकल सेंटर का निरीक्षण किया। जहां पर संचालनकर्ता गौरव मौजूद मिले, जबकि अस्पताल में कोई चिकित्सक या अन्य स्टाफ मौजूद नहीं था। पूछताछ में गौरव ने स्वयं को फार्मासिस्ट बताया, लेकिन अस्पताल के संचालन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि उक्त मेडिकल सेंटर न तो अस्पताल के रूप में पंजीकृत था और न ही मेडिकल स्टोर का लाइसेंस लिया गया था। जबकि मौके पर मरीजों को भर्ती कर इलाज करने के साक्ष्य मिले। इसके चलते मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल क...