बगहा, मई 23 -- चनपटिया। नगर के वार्ड संख्या-7 में निर्माण कार्य के संवेदक बिना योजना का बोर्ड लगाये नाला का निर्माण कार्य करवा रहे हैं। इस कारण लोगों को पता ही नहीं चल पा रहा है कि यह किस योजना के तहत निर्माण कार्य हो रहा है। आम आदमी की तो बात छोड़िए कभी-कभी तो खुद नगर पंचायत के अधिकारियों को भी नहीं पता होता है कि कौन सा नाला या सड़क किस योजना के तहत निर्माण हो रहा है। नियमों के मुताबिक नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क या नाला निर्माण कार्य शुरू करने से पहले ही निर्माण स्थल पर योजना का बोर्ड लगना अनिवार्य होता है। यह भी पढ़ें- बिना गंदगी साफ कराए झोंक रहे सामग्रीस्थानीय लोगों की चिंताएँ स्थानीय लोगों की मानें तो ऐसा इसलिए किया जाता है कि संवेदक निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सकें और किसी को पता भी नहीं चले। योजना पूरा होने के बाद...