गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर। इंदिरा गांधी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, रामपुर में पाठ योजना प्रारूप महत्व एवं प्रासंगिकता पाठ पर विषय विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। डीडीयू की शिक्षा संकाय की प्रो. सुषमा पांडेय ने कहा कि बिना योजना के शिक्षण का रोड मैप तैयार करना संभव नहीं है। इसके बिना प्रभावी शिक्षण संभव नहीं है। अतिथि का स्वागत डीएलएड विभागाध्यक्ष अनूप कुमार पांडे ने किया। प्रस्तावना बीएड विभाग के ध्रुव चंद्र ने रखी। धन्यवाद ज्ञापन बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. जया अरुण ने किया। प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। संचालन नेहा ने किया। इस मौके पर विवेक कुमार दुबे, डॉ. निशा यादव, डॉ. अनुप्रिया मिश्रा, डॉ. सुधा गौड़, सुश्री तान्या द्विवेदी, सुश्री श्वेता यादव मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...