गुड़गांव, अप्रैल 10 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिय यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरत रही है। ट्रैफिक पुलिस ने एक से नौ अप्रैल तक चलाए गए अभियान में बिना यूनिफार्म के कैब,ऑटो और ई-रिक्शा चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस अभियान में ट्रफिक पुलिस ने 768 चालकों के चालान काट कर पांच लाख 64 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि चौक चौराहों पर जाकर ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी चालकों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाये जा रहा है, परंतु फिर भी कई ऑटो-रिक्शा, ई-रिक्शा और टैक्सी चालक बिना वर्दी पहने अपने वाहनों को चलाते हुए पाए गए। जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा उनके चालान किए गए। यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा ऑटो-रि...