नई दिल्ली, अगस्त 19 -- घर में मिठाई बनाने की बात होती है तो सबसे पहले मावा याद आता है। और, मावा जब बाजार का लाएं तो उनकी शुद्धता की कोई गारंटी नहीं। वहीं घर में मावा यानि खोवा बनाने में काफी सारा समय लग जाता है। ऐसे में ये बिना खोवा के ही मुंह में घुल जाने वाली मिठाई बनाकर तैयार करें। इसका टेस्ट लाजवाब लगेगा और किसी त्योहार पर बनाकर घर वालों को खिलाया तो सब तारीफ करेंगे। भगवान को भोग लगाना हो या फिर रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा करना हो ये फ्रेश और हाथ की बनी मिठाई का टेस्ट सबको पसंद आएगा। बस नोट कर लें आसान से तरीके से बन जाने वाली ये सूजी-बेसन मिठाई की ये रेसिपी।सूजी-बेसन से बनने वाली मिठाई की सामग्री एक कप बेसन आधा कप महीन सूजी तीन चौथाई कप देसी घी एक चौथाई कप मिल्क पाउडर तीन चम्मच फुल फैट मिल्क तीन चौथाई कप चीनी डेढ़ कप पानी डेढ़ कप इ...