अंबेडकर नगर, मई 21 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले में बिना मान्यता संचालित हो रहे डिजिटल कोचिंग सेंटरों पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सख्ती शुरू कर दी है। जांच में अनियमितता मिलने पर करीब एक दर्जन डिजिटल लाइब्रेरी और कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सही जवाब न मिलने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में बिना मान्यता के डिजिटल कोचिंग सेंटर संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान कई संस्थान बिना अनुमति संचालित पाए गए। इनमें सोनी डिजिटल, आयांश डिजिटल लाइब्रेरी, मां अम्बे डिजिटल लाइब्रेरी, तक्षशिला एकेडमी, परफेक्ट डिजिटल लाइब्रेरी, जयगोविंद डिजिटल लाइब्रेरी, रेशू कोचिंग, सार्थक डिजिटल लाइब्रेरी, ओम डिजिटल लाइब्रेरी, राघव डि...