कटिहार, मई 22 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले में बिना मान्यता और यू-डायस कोड के संचालित निजी विद्यालयों पर अब शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने साफ कर दिया है कि वैध प्रस्वीकृति और यू-डायस कोड के बिना किसी भी निजी विद्यालय का संचालन पूरी तरह अवैध माना जाएगा। इसे लेकर जिला शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी निजी विद्यालयों के निदेशक, प्रबंधक, संचालक और प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। यह भी पढ़ें- बिना मान्यता वाले निजी स्कूलों पर कसेगा शिकंजाशिक्षा विभाग का आदेश जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षा विभाग से प्राप्त मान्यता प्रमाण-पत्र और शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जारी यू-डायस कोड किसी भी निजी विद्यालय के संचालन के लिए अनिवार्य है। बावजूद इसके जिले में कई ऐसे स्कूल संचालित होने की सू...