बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ अभियान चलेगा
गुड़गांव, अगस्त 5 -- गुरुग्राम, संवाददाता। बिना मान्यता के निजी स्कूल चलाने वालों पर अब शिक्षा विभाग का शिकंजा कसने जा रहा है। विभाग के सख्त आदेश के बाद गुरुग्राम में भी ऐसे स्कूलों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय टीमें सर्वे करके अवैध रूप से संचालित स्कूलों का सत्यापन करेंगी। इस कार्रवाई का सबसे बड़ा असर उन स्कूलों पर पड़ेगा जो नियमों को दरकिनार कर विद्यार्थियों का दाखिला लेकर कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। दरअसल, शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (डीईईओ) को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में बिना मान्यता संचालित निजी स्कूलों की पहचान कर उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए। साथ ही जिन स्कूलों पर कार्रवाई होगी, उनकी सूची भी निदेशालय को भेजनी होगी। आदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.