बिना मान्यता चल रहे शिक्षक नेता के स्कूल को अंतिम नोटिस जारी, कार्रवाई तय
सहारनपुर, मई 12 -- सहारनपुर, संवाददाता। शांति नगर स्थित एक शिक्षक नेता के बीडीएम पब्लिक स्कूल पर बिना मान्यता के कक्षाएं संचालित करने और विभाग को गुमराह करने का मामला सामने आया है। मामले में बीएसए ने स्कूल प्रबंधन को अंतिम नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि यदि मान्यता से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो स्कूल बंद कराने के साथ जुर्माना व विधिक कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में मान्यता से जुड़े अभिलेख न देने पर स्कूल बंद कराने और जुर्माना व एफआईआर की चेतावनी दी गई है। बीएसए कार्यालय से जारी नोटिस में कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा पूर्व में विभाग के दो नोटिसों के जवाब में जो पत्र भेजा गया, उसमें मान्यता से संबंधित कोई भी जरूरी अभिलेख संलग्न नहीं किए गए। न तो अस्थायी व स्थायी मान्यता पत्र, न अग्निशमन प्रमाण पत्र, न नैशनल बिल्डिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.