बरेली, मई 1 -- शेरगढ़। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद बिना मान्यता संचालित एमडीएम एकेडमी स्कूल की जांच करने खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार भारती पहुंचे। विद्यालय संचालक मान्यता के अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। बीईओ ने नाराजगी जताते नोटिस जारी किया, विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालय बिना मान्यता संचालित किया जा रहा था। विद्यालय संचालक ने लिखित रूप से आश्वासन दिया है कि वह स्कूल बंद कर देगा। विभाग ने नोटिस जारी किया है, आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- म्योरपुर के 18 मान्यता विहीन स्कूलों को नोटिस यह भी पढ़ें- बीईओ ने शीशगढ़ के अमान्य स्कूल को बंद करने के दिए निर्देश यह भी पढ़ें- बिना मान्यता के संचालित हो रहे 13 विद्यालय होंगे बंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.