बिना मान्यता के संचालित स्कूलों पर कार्रवाई की मांग
आगरा, मई 18 -- अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों पर कार्रवाई की मांग की है। जिला प्रशासन को भेजे पत्र में भूपेश ने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बिना मान्यता के स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। ग्रामीण अंचल में कई स्कूल ऐसे भी हैं। जो बिना मान्यता के 12वीं तक की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। यह दूसरे विद्यालयों से मिलकर बच्चों के बोर्ड परीक्षा के फार्म भरवाते हैं। इन स्कूलों के द्वारा संचालित वाहनों में सुरक्षा के मानक भी पूरे नहीं हैं। ऐसे में स्वीकृत कक्षाओं से ऊपर की कक्षाएं संचालित करने वालों विद्यालयों पर कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- यू-डायस पोर्टल में प्रोग्रेशन कार्य लंबित, कई विद्यालयों पर कार्रवाई की अनुशंसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.