बिना मान्यता के संचालित स्कूलों पर कसेगा शिकंजा
आजमगढ़, अप्रैल 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग जिले में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को 20 अप्रैल तक ऐसे विद्यालयों की जांच कराने और 25 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से रिपोर्ट लिखित प्रोफार्मा में भरकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट न देने पर उनकी जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। बीएसए राजीव पाठक ने सभी बीईओ को पत्र भेजकर कहा है कि जिले में कई स्थानों पर बिना मान्यता के स्कूल चलने की शिकायतें मिल रही हैं। यह नियमों के विरुद्ध है। बिना मान्यता के कोई भी विद्यालय न तो स्थापित किया जा सकता है और न ही संचालित। मान्यता प्राप्त करने के लिए निर्धारित मानक एवं शर्तों का पालन करना अनिवार्य है। बिना मान्यता स्कूल संचालित करने पर एक लाख रुपये तक जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.