देवरिया, अप्रैल 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग मान्यता विहीन स्कूलों को लेकर सख्त रूख अपनाया है। शुक्रवार को बीईओ सदर देवमुनि वर्मा ने आधा दर्जन स्कूलों की जांच-पड़ताल कर मान्यता व वाहन संचालन आदि का हाल जाना। खामियां मिलने पर संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीईओ सबसे पहले कान्हा पब्लिक स्कूल, रघवापुर पर पहुंचे। यह विद्यालय बिना मान्यता के कक्षा एक से पांचवी तक संचालित पाया गया। बीईओ ने विद्यालय को तत्काल बंद करते हुए अध्ययनरत बच्चों को नजदीक के परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराने को निर्देशित किया। उसके बाद रेनबो पब्लिक स्कूल, कसया रघवापुर की जांच की गई। विद्यालय को कक्षा एक से आठवीं तक मान्यता प्राप्त है, लेकिन बच्चों की सुरक्षा हेतु अग्नि शमन यंत्र व राष्ट्रीय बिल्डिंग कोड का प्रमाण पत्र नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.