मैनपुरी, अप्रैल 1 -- नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत होते ही जनपद में अवैध रूप से चल रहे स्कूलों और स्कूलों में बिना अनुमति के चलायी जा रही कक्षाओं को बंद करने का अभियान शुरू होगा। शासन के निर्देश पर बीएसए दीपिका गुप्ता ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक अमान्य विद्यालयों, अवैध कक्षाओं की सूची बनेगी और विद्यालयों को चिह्नित किया जाएगा। 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक खंड शिक्षाधिकारी चिह्नित बिना मान्यता के स्कूलों, अवैध कक्षाओं का संचालन करने वाले विद्यालयों का तीन दिन का समय देकर विद्यालय बंद करने का नोटिस देंगे और इस नोटिस को कॉपी बीएसए कार्यालय को दी जाएगी। 20 अप्रैल को खंड शिक्षाधिकारी पहले नोटिस के बाद भी विद्यालय बंद न करने वाले संचालकों को कठोर चेतावनी का दूसरा नोटिस देंगे और तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.