बागपत, मई 27 -- बागपत। राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी जून में पूरा एक माह छुट्टी पर रहेंगे। इनसे काम नहीं लिया जाएगा। काम लिया तो उसका भुगतान सेवा प्रदाता फर्म या विभाग नहीं करेगा। किसी से काम लिया गया तो संबंधित को उसका भुगतान करना पड़ेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में सैकड़ों की संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत है। इन कर्मचारियों में अधिकांश चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी है, जिनमें विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे है। शासन से इन कर्मचारियों से नियमानुसार आगामी जून माह में कार्य नहीं लिए जाने का निर्देश दिया गए है। आदेश के मुताबिक यदि कोई कार्यालय या विद्यालयों में इस दौरान उनसे कार्य लेता है तो उन्हें अपने निजी स्रोतों से मानदेय का भुगतान करना होग...