बिना मानकों के चल रहे दो वॉशिंग सेंटर बंद
हल्द्वानी, जून 11 -- रामनगर। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने गुरुवार को शहर के विभिन्न वॉशिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान लखनपुर क्षेत्र में संचालित दो वॉशिंग सेंटर जांच के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इसके बाद दोनों केंद्रों को बंद कराने के साथ उनके बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान लखनपुर क्षेत्र में संचालित दो वॉशिंग सेंटर नियमों और मानकों का पालन करते नहीं मिले। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों केंद्रों का संचालन बंद करा दिया। एसडीएम ने बताया कि इस संबंध में ऊर्जा निगम को दोनों प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शन विच्छेद करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाया गया, जिसके तहत कई स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.