पाकुड़, अप्रैल 8 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को जब्त किया है। अंचलाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में चलाए गए छापामारी अभियान के दौरान मंगलवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत मानसिंहपुर के पास एक ट्रक संख्या जेएच 10 सीजी 4460 को पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि उक्त ट्रक बिना वैध माइनिंग चालान के गिट्टी-चिप्स का परिवहन कर रहा था। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया। साथ ही वाहन चालक एवं मालिक के विरुद्ध हिरणपुर थाना कांड संख्या 19/26 में भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 317(5)/3(5) के अलावा खनन से संबंधित विभिन्न धाराओं एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 4/21, जेएमएमसी रूल्स 2004 की धारा 54 तथा जेएम पीआईएमटीएस एक्ट 2017 की धारा 7/9/13 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.