पाकुड़, मार्च 10 -- जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने सोमवार रात को खान निरीक्षक के साथ शहरग्राम गांव के पास अवैध परिवहन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने बिना माइनिंग चालान के ओवर लोड गिट्टी लदे हाईवा संख्या डब्लूबी 93 ई 5618 को जब्त कर लिया। जब्त हाईवा को थाना परिसर में रखा गया है। इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध परिवहन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर एक हाईवा को बिना माइनिंग चालान के साथ ओवरलोडेड पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित वाहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.