पटना, मार्च 8 -- समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि किसी भी परिवार या समाज का विकास महिला सशक्तीकरण के बिना संभव नहीं है। राज्य सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कानून बनाए हैं और कई योजनाएं शुरू की हैं। महिलाओं के कौशल विकास के प्रयास किए जा रहे हैं। इसका परिणाम है कि आज हर क्षेत्र में बिहार की महिलाएं सफल हो रही हैं। मंत्री सहनी रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2026 के मौके पर ज्ञान भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 'सशक्त महिला- समृद्ध बिहार' थीम पर आयोजन समाज कल्याण विभाग के महिला एवं बाल विकास निगम, पटना ने किया था। समारोह में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने कहा कि महिला सशक्तीकरण से बिहार मजबूत हुआ है। उन्होंने लैंगिक समानता को सुनिश्चित करने और महिलाओं को सम्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.