नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- किसी खास सब्जी या फिर दाल मखनी का स्वाद क्रीम दोगुना कर देती है। क्रीम बाजार से लाते हैं, तो वो काफी महंगी मिलती है और एक्सपायरी डेट के बाद खराब हो जाती है। कई बार बाजार वाली क्रीम से बदबू आने लगती है, जिससे उसे फेंकना पड़ता है। ऐसे में आप घर पर ही बाजार जैसी क्रीम बनाकर तैयार कर सकती हैं, वो भी किसी झंझट और मशीन के। अगर आपके घर गाय वाला पतला दूध भी आता है, तो भी आप बाजार जैसी गाढ़ी मलाई बना सकती हैं, बस आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा। यूट्यूबर पूनम देवनानी ने मलाई बनाने की आसान ट्रिक अपने वीडियो में शेयर की है। उनका कहना है कि बाजार वाली क्रीम लाकर खाने से अच्छा है कि आप घर पर इसे फटाफट बनाएं। ये कुछ दिनों तक चलेगी और टेस्ट में भी बेस्ट होगी। तो चलिए हम आपको मलाई से क्रीम बनाने का तरीका बताते हैं।क्रीम बनाने के ...