बिना मशीन के बन रही सड़क ग्रामीणों ने रुकवाई
बदायूं, मई 22 -- पुरदलपुर से करियामई को जोड़ने वाले करीब ढाई किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य गुरुवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर रुकवा दिया। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से सड़क को हाथ से डाले जाने पर ग्रामीणों ने सख्त आपत्ति जताई और इसे मशीन से बनाने की मांग की। जैसे ही मजदूरों ने काम शुरू किया, सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले भी यह मार्ग हाथ से डाला गया था, जो एक साल के भीतर ही उखड़ गया। बजरी उखड़ने से राहगीर फिसलकर घायल होते रहते हैं। ठेकेदारों द्वारा मानक के अनुरूप कार्य न करने से सड़क जल्दी खराब हो जाती है।विरोध की सूचना पर ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी के जेई इंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मशीन से ही निर्माण करान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.