नई दिल्ली, जून 17 -- बाजार के मिलावटी देसी घी को देखते हुए, ज्यादातर गृहणियां घर में ही घी बनाना पसंद करती हैं। घर का घी शुद्ध भी होता है, साथ ही ज्यादा खुशबूदार और पौष्टिक भी। बस रोज की थोड़ी-थोड़ी मलाई इक्ट्ठा कर लो, हफ्तेभर के बाद ठीक-ठाक मात्रा में घी तैयार हो जाता है। हालांकि कई बार लोगों को बिना मशीन या मिक्सर के घी निकालने का तरीका पता नहीं होता है। पारंपरिक रूप से घी को बिना मशीन के ही तैयार किया जाता रहा है। आज भी कई लोग ऐसे ही घी बनाते हैं। कुछ लोग इसलिए भी ये तरीका अवॉइड करते हैं, क्योंकि लोगों को लगता ही इसमें काफी टाइम लग जाता है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं, इंस्टाग्राम पर सुनीता शर्मा से अपनी रसोई की ऐसी ट्रिक शेयर की है, जिससे आप बिना मशीन सिर्फ 5 मिनट में ढेर सारा घी बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-बहुत ज्यादा पुरानी मलाई इस्तेम...