नई दिल्ली, अगस्त 14 -- घी का इस्तेमाल भारतीय खानपान में खूब होता है। मार्केट में आपको तरह-तरह के ब्रांड का घी मिल जाएगा, लेकिन इनकी शुद्धता की कोई गारंटी नहीं होती। इसलिए घर पर बना घी ही सबसे बेस्ट माना जाता है। कई गृहणियां रोज के दूध से थोड़ी-थोड़ी मलाई इकट्ठा कर के घी बनाती हैं। हालांकि इसमें बहुत टाइम लग जाता है। पहले मलाई को काफी देर तक मथकर मक्खन निकालो, फिर कहीं जा कर घी बनता है। इसमें कई बार छोटी छोटी गलतियों की वजह से घी की मात्रा भी कम रह जाती है। वहीं कई बार घी खराब भी होने का डर रहता है। आज हम आपके साथ ऐसा तरीका शेयर कर रहे हैं, जिसकी मदद से आप कम समय में और बिना ज्यादा मेहनत के घी बना सकती हैं। साथ ही पनीर भी अच्छी मात्रा में मिल जाएगा।बिना मक्खन निकाले, इस ट्रिक से बनाएं देसी घीस्टेप 1: सबसे पहले मलाई को पका लें घी बनाने के ल...