सुल्तानपुर, मई 10 -- लंभुआ, संवाददाता । मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के निस्तारण में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। लंभुआ विकास खण्ड के उपाध्यायपुर शाहगढ़ में खराब हैंडपंप को बिना रिबोर व मरम्मत के ही सही बताकर एडीओ पंचायत ने फर्जी आख्या लगा दी। हैंडपंप अभी भी दूषित पानी दे रहा है। उपाध्यायपुर निवासी अर्चना ने 24 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने की शिकायत की थी। आरोप है कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत लंभुआ ने जांच के नाम पर खानापूर्ति की। ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान ने रिपोर्ट में दर्शाया कि शिकायतकर्ता की उपस्थिति में हैंडपंप की मरम्मत करा दी गई है और स्वच्छ पेयजल मिल रहा है। शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट है। जबकि हैंडपंप जस का तस पड़ा है। न रिबोर हुआ, न मरम्मत। अभी भी दूषित पानी आ रहा है। फोटो लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.