बिना भेदभाव पालिका द्वारा कराए जा रहे नगर में विकास कार्य: विपिन गर्ग
सहारनपुर, अप्रैल 3 -- नगर के अति व्यस्तम एमबीडी चौक से भायला रोड के घास मंडी तक सीसी सडक़ का निर्माण कार्य शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने नारियल तोडक़र कार्य का शुभारंभ कराया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने कहा की नगर में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं।हनुमान चौक से मोहल्ला बड़ जियाउल्हक और दारुल उलूम चौक तक की बड़ी सड़कों के निर्माण के बाद अब एमबीडी चौक से घांस मंडी तक पालिका द्वारा सड़क का सीसी निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने बताया कि सडक़ निर्माण के साथ ही नगर की सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। जिससे कि नगर के लोगों को भीषण गर्मी के मौसम में परेशानी न उठानी पड़े। इस दौरान सभासद वाजिद मलिक ने कहा कि घास मंडी से एमबीडी चौक तक सडक़ क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। सडक़ के बनने से शहर ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.