इटावा औरैया, मार्च 30 -- सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा है कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाए संचालित कर रहीं हैं। सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के प्रत्येक जरूरतमंद तक बिना किसी भेदभाव व तुष्टिकरण के पहुंच रहा हैं। भाजपा के प्रशिक्षण अभियान में पूर्व सांसद रघुराज शाक्य ने कहा कि भाजपा का मूल दृष्टिकोण संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। सेवा ही संगठन के मंत्र के साथ जन-जन तक पहुंचाना है। बूथ प्रबंधन विषय पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता में कहा कि भाजपा का बूथ प्रबंधन उसकी चुनावी जीत का मुख्य स्तंभ है, जिसमें मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत हर बूथ पर 21 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुख नियुक्त किए जाते हैं। डिजिटल युग में, पार्टी अब एसएमएस के बजाय सोशल मीडिया, प्रत्यक्ष जनसंपर्क और लाभार्थी संवाद पर ध्यान क...