फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 9 -- शमसाबाद, संवाददाता।पैलानी दक्षिण से ढाईघाट से कटाव निरोधक कार्य की परियोजना के शुभारंभ पर गुरुवार को विधायक डॉ.सुरभि बिना भूमि पूजन के ही लौट गयीं। हालांकि उन्होंने गंगा का निरीक्षण किया और यहां पर कार्यक्रम में संबोधन भी दिया। पैलानी दक्षिण से 1400 मीटर की कटाव निरोधक परियोजना पर 685.63 लाख की लागत से काम होना है। जल संसाधन विभाग की ओर से यह परियोजना स्वीकृत की गयी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कायमगंज विधायक को आमंत्रित किया गया था और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भूमि पूजन किया जाना था लेकिन विधायक बिना भूमि पूजन किए ही कार्यक्रम में संबोधन देकर गंगा का निरीक्षण कर लौट गयीं। विधायिका ने यहां पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और कहा कि ग्रामीणों की समस्या को लेकर उन्होंने विधानसभा में मामला उठाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.