वाशिंगटन, मार्च 24 -- हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर प्रस्तावित हमलों को 5 दिनों के लिए टालने की घोषणा की थी। इस घोषणा से ठीक पहले, वैश्विक बाजारों में रहस्यमयी और भारी मात्रा में ट्रेडिंग देखने को मिली। विश्लेषकों का मानना है कि इस सटीक समय पर किए गए दांव से किसी अज्ञात ट्रेडर ने महज 20 मिनट के भीतर लगभग 100 मिलियन डॉलर (करीब 840 करोड़ रुपये) का मुनाफा कमा लिया।ट्रेडिंग का घटनाक्रम और सटीक समय सोमवार को न्यूयॉर्क के समयानुसार सुबह 6:50 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:20 बजे), सीएमई पर S&P 500 ई-मिनी फ्यूचर्स में अचानक भारी ट्रेडिंग दर्ज की गई और इसी के साथ कच्चे तेल के बाजार में भी हलचल हुई। यह समय काफी असामान्य था क्योंकि प्री-मार्केट घंटों यानी बाजार खुलने से पहले का समय में आमतौर पर इतनी बड़ी लिक्विडिटी या लेन-देन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.