लखीमपुरखीरी, जून 17 -- राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल मंगलवार की दोपहर में जिले में पहुंचे। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार समीक्षा बैठक व प्रेसवार्ता निर्धारित थी। डाक बंगला पहुंचे आयोग उपाध्यक्ष कुछ देर में ही अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि वह किसी बात से नाराज होकर चले गए। हालांकि अधिकारी बताते हैं कि जरूरी काम होने के कारण अचानक रवाना हो गए। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए चलाई जा रही योजनाओं, एमएस एक्ट-2013 की समीक्षा के लिए मंगलवार को जिले में पहुंचे। यह भी पढ़ें- बिना बैठक किए दिल्ली रवाना हो गए आयोग उपाध्यक्ष अधिकारियों के साथ उनकी समीक्षा बैठक प्रस्तावित थी। डाक बंगला पहुंचे उपाध्यक्ष का स्वागत करने को सीडीओ, एडीएम पहुंचे...